अगर आप एयरपोर्ट पर काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है। AAI Cargo Logistics and Allied Services Company Limited (AAICLAS) ने Security Screener (Fresher) और Assistant (Security) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इच्छुक उम्मीदवार 9 जून 2025 से 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत देशभर के अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर कुल 393 पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप ग्रेजुएट या 12वीं पास हैं और भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित संस्था में काम करना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। इस आर्टिकल में हम आपको भर्ती के बारे में पूरी जानकारी देंगे - जैसे योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां आदि। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो इसे अंत तक पढ़ें।
AAICLAS Recruitment 2025: Overview
Component | Details |
---|---|
Recruiting Organization | AAI Cargo Logistics and Allied Services Company Limited (AAICLAS) |
Post Names | Security Screener (Fresher), Assistant (Security) |
Total Vacancies | 393 |
Eligibility | 12th Pass/ Graduation |
Salary | ₹21,500 to ₹34,000 per month |
Applying Date | 9 June 2025 to 30 June 2025 |
Official Website | aaiclas.aero |
AAICLAS Recruitment 2025: Important Dates
AAICLAS Recruitment 2025 की इम्पोर्टेन्ट डेट्स निचे दी गयी है:
- आवेदन प्रक्रिया शुरू: 9 जून 2025
- अंतिम तिथि: 30 जून 2025
Also Read: CSIR NGRI Recruitment 2025
AAICLAS Vacancy 2025: Airport Wise Vacancy
AAICLAS ने Security Screener (Fresher) और Assistant (Security) के लिए अलग-अलग जगहों पर भर्तियां निकाली हैं। नीचे दी गई टेबल में पोस्ट और स्थान के हिसाब से वैकेंसी की जानकारी दी गई है।
Post Name | Location | No. of Vacancies |
---|---|---|
Security Screener (Fresher) | Amritsar | 35 |
Vadodara | 16 | |
Chennai | 176 | |
Assistant (Security) | Patna | 23 |
Vijayawada | 24 | |
Vadodara | 09 | |
Port Blair | 03 | |
Goa | 53 | |
Chennai | 54 |
Official Detailed Notification:
- Security Screener (Fresher): Download Now
- Assistant (Security): Download Now
AAICLAS Job 2025: Eligibility Criteria
AAICLAS Job 2025 के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया निचे दिए गए है:
Security Screener (Fresher):
-
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री। General/ OBC/ EWS उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक और SC/ ST उम्मीदवारों के लिए 55% अंक।
-
आयु सीमा: 1 जून 2025 को 27 वर्ष से अधिक नहीं।
-
भाषा कौशल: अंग्रेजी, हिंदी और/या स्थानीय भाषा का ज्ञान।
Assistant (Security):
-
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास। सामान्य उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक और SC/ ST उम्मीदवारों के लिए 55% अंक।
-
आयु सीमा: 1 जून 2025 को 27 वर्ष से अधिक नहीं।
-
भाषा कौशल: अंग्रेजी, हिंदी और/या स्थानीय भाषा का ज्ञान।
नोट: आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु में छूट मिलेगी।
Also Read: HPCL Recruitment 2025
AAICLAS 2025 Salary & Benefits
Security Screener (Fresher) और Assistant (Security) पदों के लिए ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाले स्टाइपेंड और बाद के वर्षों में वेतन की जानकारी दी गई है:
Post Name | Stage | Monthly Salary |
---|---|---|
Security Screener (Fresher) | Training Period (Stipend) | ₹15,000/- |
1st Year | ₹30,000/- | |
2nd Year | ₹32,000/- | |
3rd Year | ₹34,000/- | |
Assistant (Security) | 1st Year | ₹21,500/- |
2nd Year | ₹22,000/- | |
3rd Year | ₹22,500/- |
अन्य सुविधाएं: HRA, DA, ट्रांसपोर्ट अलाउंस, मेडिकल इंश्योरेंस, LTC, छुट्टियाँ आदि।
AAICLAS Recruitment 2025: Application Fees
Category | Security Screener (Fresher) | Assistant (Security) |
---|---|---|
General / OBC | ₹750/- | ₹500/- |
SC/ ST/ EWS/ Female | ₹100/- | ₹100/- |
नोट: भुगतान क्रेडिट और डेबिट कार्ड दोनों, SBI और अन्य बैंकों के इंटरनेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे।
How to Apply for AALCLAS Recruitment 2025?
अगर आप AALCLAS Recruitment 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
Step 1: AAI Cargo Logistics and Allied Services Company Limited (AAICLAS) की ऑफीशियल वेबसाइट यानी aaiclas.aero पर जाएं।
Step 2: "Career" सेक्शन में संबंधित विज्ञापन खोजें:
-
सिक्योरिटी स्क्रीनर के लिए: विज्ञापन संख्या 01/2025
-
असिस्टेंट (सिक्योरिटी) के लिए: विज्ञापन संख्या 02/2025
Step 3: रजिस्ट्रेशन के बाद अपने रजिस्टर्ड ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
Step 4: पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, एकेडमिक सर्टिफिकेट और अदर इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
Step 5: सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
Step 6: आवेदन और फीस की रसीद का प्रिंट निकालकर संभाल कर रखें।