अगर आप हाल ही में ग्रेजुएट हुए हैं और सरकारी सेक्टर में नौकरी की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छा मौका है। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने NIACL Apprentice Recruitment 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में कुल 500 पद खाली हैं, जिन पर एक साल के लिए ट्रेनी (Apprentice) के तौर पर भर्ती की जाएगी।
यह भर्ती Apprentices Act, 1961 के तहत की जा रही है। इसमें चुने गए युवाओं को कंपनी में एक साल तक ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उन्हें बीमा (Insurance) सेक्टर में काम करने का अच्छा अनुभव मिलेगा। साथ ही, उन्हें हर महीने ₹9,000 का स्टाइपेंड (भत्ता) भी मिलेगा।
इस आर्टिकल में हम आपको भर्ती के बारे में पूरी जानकारी देंगे - जैसे योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां आदि। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो इसे अंत तक पढ़ें।
NIACL Apprentice Recruitment 2025: Overview
Organization Name | New India Assurance Company Limited (NIACL) |
Total Vacancies | 500 (Apprentice) |
Training Location | Various states across India |
Job Type | One-year Apprenticeship Training |
Application Mode | Online only |
Application Start Date | 6th June 2025 |
Last Date to Apply | 20th June 2025 |
Official Website | www.newindia.co.in |
Important Dates for NIACL Apprentice Recruitment 2025
- आवेदन प्रक्रिया शुरू: 6 जून 2025
- अंतिम तिथि: 20 जून 2025
NIACL Apprentice Eligibility Criteria 2025
NIACL Apprentice Recruitment 2025 के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया निचे दिए गए है:
Educational Qualification
NIACL Apprentice Recruitment 2025 के लिए आवश्यक एजुकेशनल क्वालिफिकेशन निम्नानुसार है:
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) की डिग्री होनी चाहिए।
- जिस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर रहे हैं, उस क्षेत्र की भाषा का ज्ञान आवश्यक है।
Also Read: ALIMCO Recruitment 2025
Age Limit
NIACL Apprentice Recruitment 2025 के लिए आयु सीमा इस प्रकार है:
- न्यूनतम आयु: 21 साल
- अधिकतम आयु: 30 साल
NIACL Apprentice Stipend and Engagement Period
- चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने ₹9,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
- यह प्रशिक्षण 1 साल के लिए होगा।
- ध्यान दें, यह कोई पक्की नौकरी नहीं है, बल्कि एक ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिससे बाद में नौकरी की गारंटी नहीं मिलती।
Also Read: BPSC ASO Recruitment 2025
How to apply for NIACL Apprentice Recruitment 2025?
NIACL Apprentice Bharti 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। यहां हम एक आसान स्टेप-बाइ-स्टेप प्रोसेस बता रहे हैं:
Step 1: The New India Assurance Co. Ltd. (NIACL) की ऑफीशियल वेबसाइट यानी newindia.co.in पर जाएं।
Step 2: पहली बार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन ID और पासवर्ड बनाना होगा।
Step 3: रजिस्ट्रेशन के बाद अपने रजिस्टर्ड ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।
Step 4: पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, एकेडमिक सर्टिफिकेट और अदर इम्पोर्टेन्ट डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
Step 5: सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
Step 6: भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट निकालें।