अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और SSC CGL Tier-1 क्लियर कर चुके हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है। India Tourism Development Corporation Ltd. (ITDC) ने Junior Assistant (Accounts) और Counter Assistant के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ITDC एक मिनी रत्न PSU है जो पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आता है।
इस भर्ती के ज़रिए कुल 8 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट itdc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको भर्ती के बारे में पूरी जानकारी देंगे - जैसे योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां आदि। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो इसे अंत तक पढ़ें।
Topic |
Details |
|---|---|
Organization Name |
India Tourism Development Corporation Ltd. (ITDC) |
Posts Name |
Junior Assistant (Accounts) & Counter Assistant |
Total Posts |
08 |
Applying Process |
Onlline |
Last Date |
30 April 2025 |
Official Website |
ITDC क्या है?
ITDC यानी India Tourism Development Corporation भारत सरकार की एक विख्यात संस्था है जो देश में पर्यटन को बढ़ावा देने और उससे जुड़ी सुविधाएं प्रदान करने का काम करती है। ITDC होटल मैनेजमेंट, टूर एंड ट्रेवल सर्विस, ड्यूटी-फ्री शॉप, इवेंट मैनेजमेंट जैसी सेवाएं देता है।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
ITDC Recruitment 2025 की सारी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं। उम्मीदवारों को इन तिथियों का पालन करना जरूरी है:
- आवेदन शुरू: 9 अप्रैल 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2025
- परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
आवेदन शुल्क (Application Fee)
ITDC Recruitment 2025 का आवेदन शुल्क नीचे दिया गया है:
- General/ OBC: ₹500/-
- SC/ ST/ Divyang: ₹0/
भुगतान क्रेडिट और डेबिट कार्ड दोनों, SBI और अन्य बैंकों के इंटरनेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे।
ITDC Vacancy 2025 पदों का विवरण (Post Details)
ITDC Recruitment 2025 के माध्यम से निम्नलिखित पदों पर कर्मचारियों का चयन किया जाएगा:
पोस्ट का नाम |
पोस्ट कोड |
कुल पद |
|---|---|---|
जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) |
Jr. Assistant (Accounts)/12/25 |
06 (UR-5, OBC-1) |
काउंटर असिस्टेंट |
Counter Assistant/13/25 |
02 (UR) |
कुल पद |
08 |
|
योग्यता (Eligibility Criteria)
ITDC के इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्य होना चाहिए:
1. Junior Assistant (Accounts)
शैक्षणिक योग्यता: बी.कॉम की डिग्री आवश्यक है।
अनुभव: Finance & Accounts में कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
आवश्यक: SSC CGL Tier-1 (वर्ष 2022, 2023 या 2024 में उत्तीर्ण) अनिवार्य है।
उम्र सीमा: अधिकतम 30 वर्ष।
2. Counter Assistant
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन।
अनुभव: Tours/Travel/Air Ticketing में 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
आवश्यक: SSC CGL Tier-1 (वर्ष 2022, 2023 या 2024 में उत्तीर्ण) अनिवार्य है।
उम्र सीमा: अधिकतम 30 वर्ष।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- SSC CGL Tier-1 का स्कोर: यह आवश्यक है कि उम्मीदवारों ने SSC CGL Tier-1 परीक्षा या तो 2022, 2023 या 2024 में पास की हो।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: चयनित उम्मीदवारों को आयु प्रमाण, शैक्षिक योग्यता, अनुभव और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) जैसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए प्रस्तुत करने होंगे।
- फाइनल सिलेक्शन: योग्यता और दस्तावेजों की जांच के आधार पर फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।
वेतनमान और लाभ
चयनित उम्मीदवारों को ₹19,970 – ₹71,610/- (IDA Scale) में नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ सरकारी नियमों के तहत अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- ITDC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं – itdc.co.in/careers
- "Recruitment 2025" सेक्शन में जाएं और नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
- अपने सक्रिय ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और सभी जरूरी दस्तावेज़ (PDF में) तैयार रखें।
- ऑनलाइन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट निकालें
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप SSC CGL पास कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो ITDC Recruitment 2025 आपके लिए सुनहरा मौका है। ये न सिर्फ एक स्थायी सरकारी नौकरी है, बल्कि आपको भारत के पर्यटन क्षेत्र में काम करने का भी अवसर देती है। तो देर न करें, 30 अप्रैल 2025 से पहले आवेदन जरूर करें।

0 Comments