UKSSSC Group C Recruitment 2025: 416 पदों पर निकली बंपर भर्ती, अभी करें आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका निकाला है। UKSSSC ने Group C पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत  कुल 416 पदों को भरा जाएगा जिसमें विभिन्न विभागों में रिक्त पद शामिल हैं। जो उम्मीदवार उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

UKSSSC Group C Recruitment 2025 Official Notification Banner with Apply Now Button and UKSSSC Logo

इस आर्टिकल में हम आपको UKSSSC Group C भर्ती 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे – जैसे पदों का विवरण, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन तिथि और प्रक्रिया आदि। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

UKSSSC Group C Recruitment 2025: Overview

टॉपिक

विवरण

भर्ती का नाम

UKSSSC Group C Recruitment 2025

कुल पद

416

वेतन

₹19,900 – ₹1,42,400

आवेदन तिथि

15 अप्रैल 2025

आयु सीमा

21 से 42 वर्ष

आवेदन शुल्क

₹300

आधिकारिक वेबसाइट

https://sssc.uk.gov.in


महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

आवेदन से लेकर परीक्षा तक की सारी महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं। उम्मीदवारों को इन तिथियों का पालन करना जरूरी है:

  • Notification Release: 9 अप्रैल 2025
  • Online Application Start: 15 अप्रैल 2025
  • Last Date to Apply: 15 मई 2025
  • Exam Date: 17 जुलाई 2025

UKSSSC Group C 2025 पदों का विवरण (Post Details)

UKSSSC Group C Bharti 2025 निम्नलिखित पदों के लिए आयोजित की जाएगी:

क्र.सं. पदनाम / विभाग का नाम वेतनमान पदों की संख्या
1 सहायक समीक्षा अधिकारी (उत्तराखण्ड राज्यपाल सचिवालय) ₹44,900 – ₹1,42,400 (लेवल-07) 03
2 वैज्ञानिक सहायक (उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) ₹35,400 – ₹1,12,400 (लेवल-06) 03
3 सहायक अध्यापक (महिला कल्याण विभाग) ₹29,200 – ₹92,300 (लेवल-05) 05
4 राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) (राजस्व विभाग) ₹29,200 – ₹92,300 (लेवल-05) 119
5 राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) (राजस्व विभाग) ₹29,200 – ₹92,300 (लेवल-05) 61
6 ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास विभाग) ₹25,500 – ₹81,100 (लेवल-04) 205
7 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (पंचायतीराज विभाग) ₹25,500 – ₹81,100 (लेवल-04) 16
8 स्वागत अधिकारी (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) ₹25,500 – ₹81,100 (लेवल-04) 03
9 सहायक स्वागत अधिकारी (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद) ₹19,900 – ₹63,200 (लेवल-02) 01
कुल योग 416

योग्यता (Eligibility Criteria)

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। कुछ तकनीकी पदों के लिए संबंधित विषय में डिप्लोमा या अनुभव भी मांगा जा सकता है।

Also Read: PM Internship Yojna 2025

आयु सीमा (Age Limit)

UKSSSC Group C Recruitment 2025 के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 42 वर्ष
नोट: आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

UKSSSC Group C Recruitment 2025 PDF Download : 

आवेदन शुल्क (Application Fee)

UKSSSC Group C Recruitment 2025 का आवेदन शुल्क नीचे दिया गया है:

  • General/ OBC: ₹300/-
  • SC/ ST/ EWS/ Divyang: ₹150/-
  • Orphan: ₹0/-

भुगतान क्रेडिट और डेबिट कार्ड दोनों, SBI और अन्य बैंकों के इंटरनेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

  1. आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in पर जाएं।

  2. "Group C Recruitment 2025" पर क्लिक करें।

  3. नए यूज़र के रूप में रजिस्टर करें और लॉगिन करें।

  4. आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।

  5. शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।

  6. भविष्य के लिए आवेदन की प्रति सेव करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो UKSSSC Group C Recruitment 2025 आपके लिए बेहतरीन अवसर है। आवेदन जल्द करें और सरकारी नौकरी का सपना पूरा करें।

Post a Comment

0 Comments